फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   political-news-pnp

इंदिरा और राजीव गांधी के डाक टिकट बंद करने पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 29 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 29 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरकार की ओर से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के डाक टिकट बंद करने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। डीसी डा. एसएस फुलिया के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जिसमें इंदिरा व राजीव गांधी के डाक टिकट बंद नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सोमवार को अनाज मंडी गेट में एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे 73 से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सचिवालय के बिल्डिंग गेट के समक्ष खड़े होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।  करीब 20 मिनट तक नारेबाजी करने पर भी कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल स्वयं डीसी कार्यालय में उन्हें ज्ञापन देने के लिए गया।
विज्ञापन


उन्होंने उपाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में डीसी डॉक्टर एसएस फुलिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम से आने वाले डाक टिकट को बंद करने का निर्णय लिया है। जो शर्मनाक और निंदनीय घटना है। इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने जीवन भर देश के लिए संघर्ष किया।  भाजपा सरकार उनका नाम मिटाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में महामंत्री सतविंद्र संधू, पवन गर्ग, देवेंद्र चावला, सतपाल कौशिक, सुरेश ढांडा, भोपाल भाटी, भूपेंद्र राणा, सतीश दताना, राजकुमार त्यागी, यश अरोड़ा, गुरदयाल पुरी, कमल विनायक, अशीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


प्रदर्शन में फिर दिखी गुटबाजी
सोमवार को हुए कांग्रेसियों के प्रदर्शन में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी नजर आई। प्रदर्शन में केवल पूर्व सीएम हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के गुट के कार्यकर्ता दिखाई दिए जबकि सैलजा गुट से कोई भी कार्यकर्ता नहीं पहुंचा। जो यह दर्शाया रहा था कि केंद्र और प्रदेश में करारी हार के बाद भी कांग्रेस में हुई गुटबाजी अब तक ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed