फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police will take the rice miller back into custody; there is still no trace of his wife

Yamuna Nagar News: राइस मिलर को दोबारा रिमांड पर लेगी पुलिस, पत्नी का सुराग नहीं

Sat, 03 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police will take the rice miller back into custody; there is still no trace of his wife
मिल में रखी धान की बोरियों की गिनती करते कर्मचारी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करोड़ों रुपये के धान घोटाले में गिरफ्तार किए गए आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला एसआईटी दोबारा जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आएगी। अब मिलर से थाना प्रतापनगर में दर्ज प्राथमिकी मामले में पूछताछ की जाएगी। प्रोडक्शन रिमांड पर लेने के लिए पुलिस शनिवार को कोर्ट में अर्जी लगा सकती है। मिलर की पत्नी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की जा सकी है। एसआईटी में शामिल पुलिसकर्मी रिकॉर्ड की गहनता से जांच करने की बात कह रहे हैं।
आरोपी संदीप सिंगला पर थाना प्रतापनगर के अलावा थाना छछरौली व थाना व्यासपुर में भी प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने सबसे पहले मिलर को छछरौली में दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार किया गया था। आठ दिन के रिमांड में पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। एसआईटी ने 17 दिसंबर को उन्हें प्रतापनगर में दर्ज प्राथमिकी में पूछताछ के लिए पांच दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

अब उसे एक बार फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी की गई है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई और खुलासे हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो मिलर ने डीएफएसी, हैफेड के अलावा कई अन्य अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका बताई थी, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संदीप सिंगला की सातों राइस मिलों में बचे हुए धान को कुटाई के लिए दूसरी मिलों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। छछरौली की राइस मिल में जो धान पड़ा था उसे पास की ही एक दूसरी मिल में भेज दिया गया है। जहां पर कुटाई के बाद चावल को एफसीआई के गोदामों में सप्लाई किया जाएगा। वहीं प्रतापनगर व रणजीतपुर मिलों की धान को शिफ्ट करना अभी बाकी है।
राइस मिलों में हुए धान घोटाले में दिसंबर माह मेमं हैफेड ने यमुनानगर में तैनात सीनियर मैनेजर सलिंद्र, दो फील्ड इंस्पेक्ट राजेश व चंद्रमोहन और टेक्नीकल ऑफिसर अनिल कुमार को निलंबित कर दिया था। निलंबन के दौरान सीनियर मैनेजर को हैफेड के पंचकूला मुख्यालय और बाकी तीनों को कुरुक्षेत्र कार्यालय से अटैच किया गया। जिला में धान घोटाल में यह पहली बड़ी कार्रवाई थी। इसके सप्ताहभर बाद ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक ने यमुनानगर में तैनात एएफएसओ देवेंद्र कुमार और प्रतापनगर में कार्यरत इंस्पेक्टर विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों निलंबित अधिकारियों को कैथल के डीएफएससी कार्यालय से अटैच किया गया है।

आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला से व्यासपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पूछताछ करने के लिए उन्हें कोर्ट से प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा। यह मामला बहुत बड़ा है। इसलिए रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की पत्नी की तलाश की जा रही है।जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। - राजीव मिगलानी, डीएसपी एवं एसआईटी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed