फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police stopped the thermal workers who came to give memorandum

Yamuna Nagar News: ज्ञापन देने पहुंचे थर्मल कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the thermal workers who came to give memorandum
कौशल रोजगार में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को थर्मल पॉवर प्लांट के अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले करीब साढे 300 कर्मचारी बाइकों पर रैली निकालते हुए भाई कन्हैया साहिब चौक के नजदीक पार्क में एकजुट हुए। यहां से पैदल जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। लेकिन यहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों को रोक लिया गया। इससे कर्मचारी और रोषित हो गए और वहीं पर ही धरना दे दिया। ऐसे में कर्मचारियों ने सरकार, मैनेजमेंट के अलावा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। लगभग पौने घंटे तक कर्मचारी पुलिस के सामने ही नारेबाजी करते रहे। इसके बाद जगाधरी एसडीएम अमित कर्मचारियों के बीच पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। ---------------
विज्ञापन

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश बालू, थर्मल प्रधान अविनाश सैनी, सचिव संजय बाली ने कहा कि थर्मल के 700 कर्मी 25 अप्रैल से थर्मल के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। लेकिन थर्मल मैनेजमेंट अभी तक अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कितना ही लंबा संघर्ष क्यों न करना पड़ जाए कर्मचारी कौशल रोजगार लेकर ही रहेंगे। प्रधान अविनाश सैनी ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ थर्मल में ठेकेदारी हावी है। कर्मचारियों का सरेआम शोषण हो रहा है। जो कर्मचारी 12 से 15 सालों से डिग्री, डिप्लोमा होल्डर होने के बाद भी उन्हें कौशल रोजगार में शामिल नहीं किया गया, जबकि नॉन टेक्निकल स्टाफ को कौशल में शामिल किया जा रहा है जोकि गलत है। कर्मचारियों ने चेताते हुए कहा कि यदि उन्हें कौशल रोजगार में शामिल नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें कर्मचारियों की हड़ताल को 36 दिन से अधिक होने को है, बावजूद इसके कर्मचारियों का हौसला कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed