फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police station in-charge transferred in the case of robbery of Mahant

Yamuna Nagar News: महंत से लूटपाट मामले में थाना प्रभारी का तबादला

Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police station in-charge transferred in the case of robbery of Mahant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चिक्कन गांव स्थित अजय आश्रम के महंत शिवपुत्र से लूटपाट के मामले में प्रताप नगर थाना प्रभारी सचिन का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर बलकार सिंह को प्रताप नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि लूटपाट की सूचना देने के काफी देर बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब तक ग्रामीणों ने स्वयं ही आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

अजात आश्रम के महंत 19/20 मई की रात ऊपर वाली मंजिल पर टहल रहे थे। तभी दो युवकों ने आकर कहा कि उनकी बाइक खराब हो गई है और वह यही सोना चाहते हैं। वह दोनों युवक उन्हें बदमाश किस्म के लग रहे थे। जैसे ही महंत ने गांव में सूचना देने के लिए अपना फोन निकला तो दोनों लड़कों ने उसके सिर पर वार किया। नुकीले हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गए। युवक मृत समझकर रसोई में बंद करके आश्रम में लूटपाट करने लगे। थोड़ी देर बाद वह युवक लूटपाट करके चले गए।
विज्ञापन

होश आने पर महंत ने देखा कि आश्रम में रखे 50 हज़ार रुपए व सोने के आभूषण व दो मोबाइल बदमाश लूटकर ले गए। महंत ने इसकी सूचना सरपंच को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर जंगल के रास्ते उन्हें पकड़ लिया। जिनकी पहचान सहारनपुर के गांव शेरपुर पैहलों निवासी खालिक, मुसारिक व आवेश उर्फ शहराज तथा गांव चांडी गेर निवासी मनोहर के रूप में हुई। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed