फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police shows human face, teenager's body taken from gypsy to hospital , Yamunanagar

पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, किशोर का शव जिप्सी से अस्पताल ले गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police shows human face, teenager's body taken from gypsy to hospital , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आमतौर पर पुलिस को क्रूर व बुरा समझाता जा है, लेकिन कोरोना काल में पुलिस का मानवीय चेहरा भी लोगों को देखने को मिला है। ऐसी ही मिसाल गांधी नगर थाना तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने पेश की है। टीम को जब नहर किनारे मिले किशोर का शव बिना एंबुलेंस का इंतजार किए पुलिस कर्मी उसे जिप्सी में रखकर सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस के इस प्रयास को देखकर सभी हैरत में पड़ गए। सभी पुलिस कर्मचारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करने लगे। यह वाकया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लाइक और कमेंट की झड़ी लग गई। हर कोई इन पुलिस वालों की तारीफ करने लगा।
हुआ यूं कि थाना गांधी नगर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह की जिप्सी पर ड्यूटी थी। इस दौरान जम्मू कालोनी नहर मेंएक किशोर के बेसुध पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर थाना प्रभारी जगबीर सिंह, एएसआई वीरेंद्र, एचसी विजय सिंह व चालक जिप्सी से मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा वह जोगिंद्र नगर निवासी 14 वर्षीय प्रिंस है, जो नहर में नहाते समय डूब गया था। प्रिंस की सांस नहीं चल रही थी। इस पर एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने देर नहीं की। उन्होंने अपने एक साथी को वहीं पश्चिमी यमुनानगर पर छोड़ दिया और किशोर का शव जिप्सी में रखकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मी नहर से जम्मू कालोनी की गलियों से होता हुआ पैदल स्टेट हाईवे तक आया। मोर्चरी में शव रखने से पहले अस्पताल कर्मी ने कहा कि पहले चिकित्सक से जांच करवा कर मौत की पुष्टि करवाकर लाए, उसके बाद ही मोर्चरी पर शव रखा जाएगा। इसके बाद फिर पुलिस ने शव जिप्सी में रखा और ट्रामा सेंटर पहुंचे और शव उतार कर चिकित्सक से मृत्यु की पुष्टि करवाई। इस दौरान अस्पताल में कोई एंबुलेंस नहीं खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर पुलिस ने शव जिप्सी में रखकर मोर्चरी तक पहुंचाया। इस तरह किशोर का शव उठाकर लाने पर लोगों को हैरानी भी हुई, लेकिन खुशी भी हुई। चूंकि वह पुलिस का एक मानवीय चेहरा देख रहे थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल किया, जो तेजी से शेयर होने लगा। लोगों ने इन सभी पुलिस कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि इन कर्मचारियों ने हरियाणा पुलिस के नारे सेवा सुरक्षा सहयोग का अर्थ सत्य कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed