फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police removed black film and net from cars

Yamuna Nagar News: पुलिस ने कारों से उतरवाई काली फिल्म व जाली

Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police removed black film and net from cars
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले में लगे नाकों पर शनिवार को पुलिस ने कारों के शीशों पर लगी काली फिल्म व जालियां उतरवाई। कारों के साथ अन्य वाहन चालकों की भी रोक-रोककर जांच की गई। इस दौरान एसपी कमलदीप गोयल ने भी अलग-अलग नाकों पर जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। उ
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि नाकों पर विशेष जांच अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से उन वाहनों को रोका जा रहा है, जिनके शीशों पर काली फिल्म व जालियां लगी हैं। एसपी ने स्पष्ट कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद कई वाहन चालक कारों पर गैर-कानूनी रूप से काली फिल्म लगाकर घूमते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है। ऐसे वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन

कई मामलों में कारों से काली फिल्म को मौके पर हटवाया जा रहा है। कारों से काली फिल्म का उपयोग कई बार आपराधिक गतिविधियों को छिपाने के लिए भी किया जाता है। इससे पुलिस को निगरानी में दिक्कत होती है। कई बार अपराधियों को इसका फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जिले में कोई भी वाहन चालक काली फिल्म लगाकर नहीं चलेगा। आम जनता से अपील है कि कानून का पालन करें और काली फिल्म का प्रयोग न करें। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर किसी को पुलिस की कार्रवाई में कोई परेशानी होती है तो वह सीधे उनके कार्यालय में आकर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed