फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police reached the house of Asha workers at midnight

Yamuna Nagar News: आशा कर्मियों के घर आधी रात को पहुंची पुलिस

Thu, 28 Sep 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police reached the house of Asha workers at midnight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आशा कर्मचारियों ने बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट कर नारेबाजी कर हंगामा किया और खरीखोटी सुनाई। आशा कर्मियों का आरोप है कि देर रात पुलिस उनके घरों में आईडी देखने आई थी। उधर जब इस मामले के बारे में अन्य विभागों व संगठनों के लोगों को पता चला भी धरनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है हालात संभालने के पुलिस को आशा कर्मियों से माफी भी मांगनी पड़ी है।
आशा कर्मचारियों का कहना है मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस आशा यूनियन के पदाधिकारियों के घर जा धमके। पुलिस ने आधी रात को जगाकर उनके आईडी कार्ड मांगे। इस दौरान आशा कर्मियों ने आईडी तो नहीं दी, लेकिन इस मामले की शिकायत एसपी से गृहमंत्री तक करने की बात कही। जिस पर पुलिस कर्मचारी वहां से लौट आए, लेकिन इस मामले को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ने की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह और महिला थाना कुसुम बाला पहुंच गई। इस दौरान आशा कर्मचारियों ने जब पुलिस से उनकी आईडी लेने का कारण पूछा तो अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। बाद में पुलिस ने माफी मांग कर उन्हें शांत किया। वहीं बुधवार को आशा कर्मचारियों की हड़ताल 51वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल का नेतृत्व जिला प्रधान निरूबाला ने किया। जबकि संचालन पूजा खेड़की ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल को सीटू वरिष्ठ नेता विनोद कुमार त्यागी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से राजवीर पिंडोरा, जिला सचिव प्यारेलाल तंवर, सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, अखिल भारतीय रिटायर्ड संघ जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान, अखिल भारतीय किसान सभा से प्यारेलाल, भवन निर्माण से जापान सिंह ने आशा कर्मियों को समर्थन दिया।
इस दौरान नीरूबाला ने कहा सीएमओ कार्यालय पर किया उनका प्रदर्शन रंग लाया है। उनका वेतन जारी कर उनके खातों में डाल दिया गया है। नीरू ने कहा कि राज्य कमेटी ने उनकी हड़ताल 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। आठ अक्टूबर की करनाल रैली को लेकर 28 सितंबर को यमुनानगर में सीटू अध्यक्ष जत्था आएगा। इस दौरान हेमलता, सपना, प्रियंका, रेखा सैनी, रेखा शुक्ला, मीना, आशा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।


पुलिस की ओर से आशा कर्मियों के पहचान पत्र जांचने वाली कोई बात नहीं है। पुलिस किसी अन्य कार्य के लिए किसी अन्य के घर गई थी और यह भ्रम फैल गया। जिस कारण ऐसा हुआ। उनकी आईडी देखने व जांचने वाला कोई मसला नहीं है। - कंवलजीत सिंह, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed