फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police reached near the people who opened fire

Yamuna Nagar News: फायरिंग करने वालों के नजदीक पहुंची पुलिस

Mon, 03 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police reached near the people who opened fire
फाॅलोअप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर की दुर्गा गार्डन काॅलोनी में घर में घुसकर युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस हमलावरों तक पहुंच गई है। पुलिस ने हमलावरों के ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बीते वीरवार को दुर्गा गार्डन काॅलोनी में चार से पांच हमलावरों ने घर पर घुसकर फायरिंग की थी। फायरिंग में अमित और उसकी मां घायल हो गई थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसके बाद घायल अमित की शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों पर फायरिंग के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उनका कहना था कि कार के शीशे तोड़ने के शक में उस पर फायरिंग हुई थी। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी है। अभी तक कोई भी हमलावर गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस सूत्रों का दावा है कि हमलावरों तक पुलिस पहुंच गई है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। एएसपी सृष्टि गुप्ता का कहना है कि फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के बारे में पुख्ता सुराग मिले हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed