{"_id":"6a87729f1185becbe50e0d46","slug":"police-raided-suspected-hideouts-of-drug-smugglers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161553-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे तस्करों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे तस्करों के संभावित ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा
Fri, 21 Aug 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वीरवार को पुराना हमीदा क्षेत्र में कंबिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर पुलिस टीम ने नारकोटिक डॉग की सहायता से नशे के संभावित ठिकानों और संदिग्ध घरों में सघन तलाशी ली।
इस दौरान पुलिस ने प्रत्येक स्थान की बारीकी से जांच की, ताकि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया हो तो उसे बरामद किया जा सके। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। नारकोटिक डॉग की मदद से ऐसे स्थानों की भी जांच की गई, जहां सामान्य तलाशी में मादक पदार्थ छिपे होने की आशंका हो सकती थी। एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नशे की बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। संवाद