{"_id":"617eeebd7bb7850b9d111a34","slug":"police-personnel-took-oath-of-unity-integrity-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl88337340","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने ली एकता, अखंडता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों ने ली एकता, अखंडता की शपथ
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को शपथ दिलवाते पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लघु सचिवालय में रविवार को देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक गोयल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनका देश को एकजुट करने में अहम योगदान रहा। हर राज्य को संविधान के दायरे में सरदार पटेल के प्रयासों से ही लाया जा सका। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया, उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया था। वास्तव में सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी थे।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने नवजात गणराज्य की प्रारंभिक कठिनाइयों का समाधान किया, जिसकी वजह से विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उनका अमिट स्थान बना। आज के समय में उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है, क्योंकि काफी ऐसे असामाजिक लोग हैं, जो देश की एकता व अखंड़ता को खंडित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सभी पुलिसकर्मियों को संकल्प दिलवाते हुए कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि राष्ट्र की एकता व सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करता हूं। देशवासियों के बीच देश भावना से शपथ ले रहा हूं कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता व कार्यों को संभव बनाया जा सके। इसके लिए सत्यनिष्ठा से संकल्प लेता हूं। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, डीएसपी प्रमोद कुमार, थाना छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह, सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।