{"_id":"6741112640300df4d30aa766","slug":"police-launched-awareness-campaign-for-de-addiction-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128800-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशा मुक्ति के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशा मुक्ति के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Sat, 23 Nov 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुलिस ने नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया। पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने चिट्टा मंदिर रोड यमुनानगर के पास, जिंदल पार्क यमुनानगर व विभिन्न स्थानों पर नशे को लेकर जागरूकता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने ड्रग्स, नशीली दवाई, शराब इत्यादि जैसी नशीली चीजों के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से सिर्फ पीड़ित व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसका परिवार का भविष्य भी अंधकार की ओर जाता है पुलिस ने अभियान को लेकर आम जन से अपील की है कि नशे के कारोबार को लेकर कोई भी सूचना पुलिस से साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --