फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police is making people aware to stop cyber crime

साइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिस लोगों को कर रही जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Police is making people aware to stop cyber crime
Police is making people aware to stop cyber crime - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। इंटरनेट और ऑनलाइन कार्यप्रणाली ने लोगों को जितनी सुविधा दी है, वहीं उतनी ही परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। इंटरनेट के बढ़ते चलन में साइबर क्राइम भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे जिला भी अछूता नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब किसी से ऑनलाइन ठगी न होती हो। हालांकि पुलिस इसमें कार्रवाई तो करती है लेकिन इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे में पुलिस ने साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। ऐसे अपराधों के लिए पुलिस ने अलग से विंग बनाई है।
विज्ञापन

पुलिस की यह विंग केवल साइबर क्राइम संबंधी मामलों की ही छानबीन व कार्रवाई करती है। वहीं साइबर क्राइम के प्रति लोगों को शिविर लगाकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सबसे पहले स्कूल, कॉलेज को कवर किया जा रहा है। पुलिस स्कूल कॉलेज में पहुंचकर विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के तरीके बता रही है। वहीं इसी कड़ी में पुलिस ने अब किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। साइबर सेल की ओर से अनाजमंडी में किसानों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बता रही है। चूंकि किसानों के तमाम कार्य अब ऑनलाइन हो गए हैं, जबकि अधिकांश किसान ऐसे हैं, जिन्हें इंटरनेट, विभाग पोर्टल, यूपीआई इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। सरकार की ओर से किसानों को पेमेंट भी ऑनलाइन की जा रही है। जिसके चलते पुलिस किसानों को बचाव के तरीके बता रही है।
विज्ञापन

एसपी मोहित हांडा ने इसके लिए छह टीमों का गठन किया है। यह टीमें लोगों के बीच जा रही है और उन्हें जागरूक कर रही है। टीम ने इसके लिए रामलीला में आए लोगों को भी इसमें शामिल किया। साइबर क्राइम टीम प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि रामलीला में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों को यहां पर जागरूक करना आसान रहा। रामलीला पंडाल में पहुंचकर टीम सदस्यों ने लोगों को साइबर क्राइम के तरीके व इससे बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में 250 से ज्यादा साइबर ठगी के मामले
बता दें कि स्मार्ट फोन के प्रयोग ने साइबर ठगी को बहुत बढ़ावा दिया है। सबसे ज्यादा लोगों को स्मार्ट फोन के जरिए ही ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक एक साल में करीब 250 साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं। यह वह मामले हैं, जिनकी शिकायत होती है। जबकि कई मामले ऐसे भी हैं जिनमें लोग शिकायत नहीं करते हैं। साइबर ठगी को लोगों की जागरूकता से ही रोका जा सकता है।

किसी को न दें ओटीपी और पासवर्ड
प्रभारी नसीब सिंह ने कहा कि साइबर ठगी से बचाव का सबसे पहला कार्य सिक्योरिटी है। लोगों को अपने स्मार्ट फोन में लॉक लगाकर रखना चाहिए। इसमें एक से अधिक पैटर्न और लॉक होने चाहिए। यूपीआई एप व नेट बैंकिंग एप पर सबसे अलग पैटर्न व लॉक होना चाहिए। यह लॉक किसी को नहीं बताना चाहिए। वहीं अपना ओटीपी व पासवर्ड किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed