{"_id":"6ae64645e9d6d25af80025f3","slug":"police-have-no-leads-in-the-case-of-a-married-womans-death-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165507-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस के हाथ खाली
Sun, 01 Nov 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। करवा चौथ से एक दिन पहले ससुराल में मृत मिली विवाहिता शिवानी की मौत के मामले में अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मायके पक्ष की शिकायत पर पति प्रिंस, सास रीटा और ननद प्रीति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
मामले में मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए थे। वीना नगर कैंप निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी शिवानी ने वर्ष 2018 में गांव रायपुर निवासी प्रिंस के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं। आरोप है कि बेटियां पैदा होने के बाद से ही ससुराल में शिवानी को ताने दिए जाने लगे थे।
पति, सास और ननद उसके साथ मारपीट करते थे और लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दी कि शिवानी की आठ साल की बड़ी बेटी ने उन्हें बताया कि पापा ने मम्मी का गला दबाया था। जिसके बाद मम्मी दादी के कमरे में भाग गई थी।
विज्ञापन
थाना सदर यमुनानगर के प्रभारी कमलजीत श्योराणा ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पति प्रिंस, सास व ननद को नामजद करते हुए हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।