फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police deployed at strong room, surveillance will be done through CCTV cameras

Yamuna Nagar News: स्ट्रांग रूम पर पुलिस तैनात, सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगहबानी

Mon, 20 May 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Police deployed at strong room, surveillance will be done through CCTV cameras
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यमुनानगर, जगाधरी, रादौर और साढौरा चारों विधानसभाओं का शहर की आईटीआई में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिले के 963 बूथों पर ईवीएम के माध्यम से मतदान होना है। ऐसे में यहां रखी गई ईवीएम की वीडियोग्राफी के बीच पूरी तरह से जांच करने के बाद अंदर और बाहर से सील की जा रही है।
इस कार्य में अलग-अलग विभागों के करीब 500 कर्मचारी लगाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को पहले ट्रेनिंग भी दी गई। उसके बाद जांच का जिम्मा सौंपा गया। स्ट्रांग रूम के चारों तरफ सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। यहां तक जिन कर्मचारियों की स्ट्रोंग रूम में अंदर ड्यूटियां लगाई गई है उनके मोबाइल को भी बाहर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

केवल भोजन समय के अनुसार ही मोबाइल को सुनने की अनुमति दी गई। इतना ही नहीं स्ट्रोंग रूम के चारों तरफ लकड़ी के बैरिकेट्स भी लगाए हैं, ताकि बाहरी व्यक्ति उस तरफ न जा सके। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ बड़ी-बड़ी लाइटें लगाने के साथ जेनरेटरों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 963 बूथों के अलावा अन्य जगहों पर लगभग पांच हजार कर्मचारी ड्यूटी देंगे। सभी कर्मचारियों की ड्यूटियां भी बांट दी गई है। यहां तक कर्मचारियों को मतदान तक पूरी तरह से उपस्थित रहने के निर्देश भी जा चुके हैं। ऐसे में यदि कोई कर्मचारी फरलो या अचानक छुट्टी कर लेता है तो उस पर प्रशासन की गाज गिरना तय है।
इतना ही नहीं सभी 963 बूथों पर चार से पांच सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों से पैरामिल्ट्री फोर्स भी होगी। वहीं जिला चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार गुलशन शर्मा के मुताबिक चारों विधानसभाओं के स्ट्रोंग रूम आइटीआई में बना दिए गए हैं अब यहां ईवीएम की जांच की जा रही है, यहीं से मतदान से एक दिन पहले बूथ पार्टियां रवाना होगी।


ईवीएम की जांच व अन्य कार्यों के लिए करीब 500 कर्मचारियों को स्ट्रोंग रूम पर लगाया गया है। यहां और बूथों पर भी सीसीटीवी की व्यवस्था हो चुकी है। हर बूथ पर चार से पांच सीसीटीवी लगेंगे, मतदान के दिन पांच हजार कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर चुनाव संबंधी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। - विनय गुलाटी, डीआईओ, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed