फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police campaign was launched and 124 vehicles were challaned

Yamuna Nagar News: पुलिस में मुहिम चला 124 वाहनों के किए चालान

Tue, 15 Oct 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Police campaign was launched and 124 vehicles were challaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें लोग अपने वाहन बेतरतीब ढंग से सड़कों पर खड़े कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिला पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों के चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर कुल 124 वाहनों के चालान किया।
यातायात थाना प्रभारी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी करने के लिए बेतरतीब तरीके से सड़कों पर ही वाहनों को खड़े कर देते हैं। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती हैं। ऐसे वाहनों का चालान कर उन्हें जब्त भी किया जाएगा। सोमवार को भी लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी में बेतरतीब ढंग से खड़े 15 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान एक पटाखा बजाने वाले बुलेट बाइक जब्त की गई। ऐसे ही सेक्टर-17, शहीद भगत सिंह चौक, ताऊ देवी लाल काम्पलेक्स, कोर्ट रोड, मटका चौक पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा अन्य स्थानोें पर वाहनों की छानबीन की गई। इस दौरान कुल 124 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोग सड़कों किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे वाहनों के साथ गलत दिशा में चलने वाले वाहनों का भी चालान किया जाएगा। जो भी वाहन चालक नियमों को तोड़ेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed