{"_id":"679f5cdf247d4646430bdc4b","slug":"police-arrested-five-shooter-of-mm-gang-in-yamunanagar-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुलिस अधिकारी, बेटा बन गया डकैत: यमुनानगर पुलिस ने पकड़े एमएम ग्रुप के पांच शूटर, हाइवे पर करनी थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुलिस अधिकारी, बेटा बन गया डकैत: यमुनानगर पुलिस ने पकड़े एमएम ग्रुप के पांच शूटर, हाइवे पर करनी थी लूट
Sun, 02 Feb 2025 05:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 05:24 PM IST
सार
पिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनका बेटा डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमएम ग्रुप के पांच शूटरों को पकड़ा है, जिनमें एसआई का बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) का बेटा भी है। सभी बदमाश एमएम ग्रुप के शूटर हैं। जिनमें एक पंजाब का रहने वाला है। आरोपी ने पंजाब में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जबकि, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है, जो पहले भी डकैती की वारदात में शामिल रहा है। पुलिस अब ग्रुप के लीडर की तलाश में दबिश दे रही है।
सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश यमुनानगर में अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जैसे ही टीम को इनपुट मिला तो पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश कर दी। पुलिस ने देहरादून पंचकूला हाइवे पर गुगलो गांव के जंगल में एक मकान पर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने पांच आरोपियों पंजाब के लुधियाना जिले के ढिल्लों नगर निवासी बलजीत उर्फ पंजाबी उर्फ जट्ट, अंबाला के मुलाना निवासी विकेश सैनी, साढौरा निवासी गौतम उर्फ मट्टू, बराड़ा निवासी गुरु अमन उर्फ मावी व बिलासपुर क्षेत्र निवासी नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, एक देशी तमंचा और दो लोहे के पाइप बरामद किए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाइवे से कार लूटने की योजना बना रहे थे। कार का प्रयोग यमुनानगर के बिलासपुर क्षेत्र में अपराधिक वारदात को भी अंजाम देना था। सभी एमएम ग्रुप के शूटर हैं। वर्तमान समय में ग्रुप को खारवन निवासी मंजोत उर्फ मुन्ना चलाता है। मुन्ना पर भी पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश के लिए भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से पंजाबी और एक अन्य बदमाश को रिमांड पर लिया गया है। बाकी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नाबालिग पर पहले भी डकैती और रंगदारी के मामले
एमएम ग्रुप से जुड़े बदमाश काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। गिरफ्तार किए गए नाबालिग का नाम बिलासपुर में एक साल पहले डाकघर में हुई डकैती में आया था। यही नहीं हाल ही में बिलासपुर में आढ़ती से रंगदारी के मामले में भी वह वांछित था। बलजीत उर्फ पंजाबी का नाम हाल ही में पंजाब में हुई फायरिंग में आया था। फायरिंग के बाद से ही पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विकेश के पिता हैं एसआई
पुलिस के मुताबिक, विकेश सैनी के खिलाफ भी कई मुकदमें दर्ज हैं। विकेश के पिता यमुनानगर पुलिस में ही एसआई के पद पर तैनात हैं। लेकिन, बेटा एमएम ग्रुप से जुड़कर अपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है।