फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police and Forest Department searched houses, recovered Khair wood from one house

Yamuna Nagar News: घरों में पुलिस व वन विभाग ने ली तलाशी, एक से खैर की लकड़ी बरामद

Fri, 09 Jan 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police and Forest Department searched houses, recovered Khair wood from one house
चिक्कन गांव में पहुंची पुलिस व वाइल्ड लाइफ की टीम का विरोध करते ग्रामीण। विभाग
प्रतापनगर। गांव चिक्कन में वीरवार को पुलिस व वन्य प्राणी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक घर से खैर की लकड़ी बरामद हुई। विभाग ने लकड़ी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


वन विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि चिक्कन व आसपास के जंगलों से खैर तस्करी के मामले में कई दिनों से सूचना मिल रही थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर पुलिस बल के साथ गांव में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब दस घरों में अभियान के तहत तलाशी ली गई।इस दौरान एक घर से खैर की लकड़ी बरामद हुई है। घर से 50 से 60 नग लड़की के मिले हैं। घर से बराबर लकड़ी कब्जे में लेकर विभाग की चौकी को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रताप नगर गुरदयाल सिंह ने बताया कि चिक्कन गांव के घरों में जांच पड़ताल की गई। यहां एक घर से खैर की लकड़ी बरामद हुई। विभाग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अचानक गांव में घुसी टीम देख मचा हड़कंप

गांव में अचानक पुलिस व वन विभाग की टीम देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि टीम घरों में घुस गई और बच्चों व महिलाओं को पकड़ धक्के देकर बाहर निकाल दिया। टीम ने कहा कि उन्हें घरों की तलाशी लेनी है। लोगों से पूछा घरों में खैर की लकड़ी छुपा के रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस घरों में इसी तरह से दहशत मचाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। इससे बच्चे व महिलाओं को हल्की चोटें भी आईं। महिलाओं ने कहा कि उनके घरों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। परंतु उन्हें बिना बात परेशान किया जा रहा था। महिलाओं ने कहा कि उन्हें पुलिस कार्रवाई से कोई एतराज नहीं है। यदि घरों में तलाशी अभियान चलाना था महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर आते। घरों में बैठी महिलाओं से बात करने व जांच के लिए महिला पुलिस को अभियान में शामिल करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed