फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pobari villagers protested against road closure

Yamuna Nagar News: रास्ते बंद करने पर पोबारी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Dec 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Pobari villagers protested against road closure
जठलाना। गांव पोबारी के पास यूपी प्रशासन की ओर से यमुना नदी की ओर से आने वाले सभी रास्ते लोहे के पिलर लगाकर और खाई खोदकर बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस पर गुस्साए पोबारी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। दरअसल, रेत से लदी ट्राॅली के नीचे आने से यूपी के गांव टाबर निवासी महिला की मौत के मामले में यूपी प्रशासन की ओर से यमुना नदी की ओर से आने वाले रास्ते बंद करने की कार्रवाई की गई है। लेकिन गांव पोबारी के लोग रास्ते बंद किए जाने के विरोध में हैं।
ग्रामीणों में सादिक, असलम, महबूब, शराफत, मामीन, जरीन, मुस्तकीम, कलीम व फुरकान ने कहा कि एक सप्ताह पहले अवैध खनन कर रेत से भरी एक ट्रॉली के नीचे आने से यूपी के गांव टाबर निवासी महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस पर यूपी प्रशासन ने पोबारी गांव के पास यमुना नदी के ओर आने वाले रास्ते बंद कर दिए, लेकिन रास्ते बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। वह न तो अपने खेतों में जा पा रहे हैं और न यमुना नदी के रास्ते गुमथला और जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्तों पर खाइयां खोदने से बाइक तक नहीं निकल पा रही है। यमुनानगर जिला प्रशासन को संज्ञान लेकर बंद रास्ते खुलवाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed