फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plywood Prices Rise by 7% Due to War

Yamuna Nagar News: युद्ध से सात प्रतिशत बढ़े प्लाई के दाम

Sun, 22 Mar 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Plywood Prices Rise by 7% Due to War
फैक्ट्री में तैयार की गई प्लाई व काम करते मजदूर। आर्काइव
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर स्थानीय उद्योगों पर भी दिखाई देने लगा है। यमुनानगर में प्लाईबोर्ड के दामों में करीब सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रेट बढ़ने व प्लाई महंगी होने का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और फर्नीचर बाजार पर पड़ेगा। प्लाई के महंगा होने का असर सीधे तौर पर निर्माण कार्यों और फर्नीचर उद्योग पर पड़ेगा। घर बनाने, मरम्मत और इंटीरियर डिजाइनिंग का खर्च बढ़ेगा, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पेट्रोल व इंडस्ट्रियल ऑयल की कीमतों में पहले से बढ़ोतरी हो चुकी है, वहीं अब प्लाई निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल महंगे हो गए हैं। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति प्रभावित होना बताया जा रहा है।
केमिकल महंगे होने के चलते फैक्टरी संचालकों को लागत बढ़ने का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर अब बाजार कीमतों पर दिखने लगा है। बाजार में 50 से 52 रुपये प्रति फीट बिकने वाली 18 एमएम की कमर्शियल प्लाई अब 55 से 57 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं 65 रुपये प्रति फीट वाली वाटरप्रूफ प्लाई के दाम बढ़कर 80 रुपये तक हो गए हैं। इसी तरह 70 रुपये प्रति फीट वाली प्लाई अब 85 रुपये में बिक रही है। संवाद
विज्ञापन

प्लाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला लगभग सारा कच्चा माल महंगा हो गया है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर लगभग सभी उद्योगों पर पड़ा है। सामान महंगा मिल रहा है और बिक्री भी प्रभावित हुई है। इस पर कारोबारियों ने प्लाई के रेट सात प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। -जेके बिहानी, अध्यक्ष, हरियाणा प्लाईवुड एसोसिएशन यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed