फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pledged to cooperate against drug addiction

Yamuna Nagar News: नशे के खिलाफ सहयोग करने का लिया संकल्प

Thu, 03 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pledged to cooperate against drug addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में नशे की रोकथाम विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी को नशे की रोकथाम में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने विस्तारपूर्वक नशे की रोकथाम पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नशे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए नशा मुक्त भारत अभियान आरंभ किया हुआ है।
विज्ञापन

यह अभियान रोकथाम, उपचार, पुनर्वास और जागरूकता पर केंद्रित है। उन्होंने आगे बताया कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने ब्यूरो का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह एक अति आवश्यक और संवेदनशील कार्य है जो भविष्य में होता रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed