फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Please don't throw garbage here', Yamunanagar

‘कृपया यहां कचरा न डालें’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
'Please don't throw garbage here', Yamunanagar
डंपिंग प्वाइंट के पास कुर्सी पर बैठ अपना काम करता फोटोग्राफर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 21 में आईटीआई के नजदीक कचरा डंप न होने देने के लिए फोटोग्राफर गुरुदत्त वहां बने डंपिंग प्वाइंट के पास ही कुर्सी लेकर बैठ गया। फोटोग्राफर की पास में ही दुकान है। काफी समय से लोगों ने यहां कचरा डालकर डंपिंग प्वाइंट बनाया है।
फोटोग्राफर गुरुदत्त ने पहले मेयर मदन चौहान के निजी सहायक सागर तोमर को फोन कर समस्या की जानकारी दी। तोमर न वहां डंप कचरा उठवाया। इसके बाद गुरुद्त्त ने डंपिंग प्वाइंट पर ही कुर्सी पर बैठ अपना काम शुरू किया। उसने वहां कचरा न डालने की लोगों से अपील की। इस दौरान उसने लोगों को भी वहां कचरा डालने से मना कर उन्हें खुले में कचरा न फेंकने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गुरुदत्त का कहना है कि नगर निगम शहर को सुंदर बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रहे है।यह प्रयास तब विफल हो जाते है, जब शहरवासी खुले में गंदगी फैलाते है। आज सिंगापुर सबसे सुंदर व साफ देश है। इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। इसका कारण यह नहीं कि वहां सफाई कर्मचारी 24 घंटे सफाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगापुर व इंदौर के साफ होने का कारण वहां की जनता का जागरूक होना है। वहां के लोगों ने घर में अलग-अलग कूड़ेदान रखे हैं, जिनमें वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके निगम के वाहन में डालते है, जिससे उसके निपटान में भी कोई दिक्कत नहीं आती। हमारे शहर में तो लोग सड़कों, गलियों व चौकों पर ही कचरा डंप करते रहते हैं। इससे निगम के कर्मचारियों को भी कचरा उठाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed