फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players sweated it out to get selected in government sports nurseries

Yamuna Nagar News: सरकारी खेल नर्सरियों में चयन के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Tue, 25 Mar 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Players sweated it out to get selected in government sports nurseries
यमुनानगर। जिले की चार सरकारी खेल नर्सरियों में चयन के लिए सैकड़ों खिलाड़ियों ने सोमवार को तेजली खेल परिसर में सुबह से शाम तक खूब पसीना बहाया। इस दौरान जहां सुबह बैडमिंटन की नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल हुए, वहीं दोपहर बाद भी कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। इस दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखा। चारों खेलों की नर्सरियों में चयनित होने के लिए हर खिलाड़ी ने काफी प्रयास किए। इसी तरह मंगलवार (आज) कबड्डी, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, लॉन टेनिस व खो-खो की नर्सरियों के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकारी स्तर पर 11 खेल कोच हैं, जिनमें कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, मुक्केबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, तलवारबाजी, लॉन टेनिस व खो-खो खेल शामिल है। इनकी नर्सरियां परीक्षाओं के चलते दो माह बंद रहीं, जिन्हें दोबारा एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें दो दिन के ट्रायल रखे गए। इसके पहले दिन सोमवार को सुबह नौ बजे से बैडमिंटन और दोपहर बाद तीन बजे से कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी के ट्रायल हुए। चारों खेलों की नर्सरियों में चयनित होने के लिए सुबह से शाम तक तेजली खेल परिसर में सैकड़ों खिलाड़ी पहुंचे। सभी ने नर्सरियों में अपने चयन के लिए खेलों में एक-दूसरे से आगे रहने का प्रयास किया। सबसे ज्यादा कुश्ती के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह नजर आया। इसमें हर खिलाड़ी ने अपने दांव-पेंच के जरिए सरकारी कुश्ती नर्सरी में चयनित होने का जोर लगाया। ऐसे ही अन्य खेलों के ट्रायल में भी खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। अब ट्रायल बाद नर्सरियों के चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

----------------
नर्सरियों में मिलेगी निशुल्क प्रशिक्षण सुविधा-
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि नियमानुसार 11 खेलों की सरकारी नर्सरियों के ट्रायल से खिलाड़ी चयनित किए जा रहे हैं। नर्सरियों में विभाग के कोचों की ओर से खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इसमें उनकी प्रतिभा निखारने का प्रयास रहेगा, जिससे वह अपनी खेल प्रतिभा से स्वयं के साथ जिले का नाम भी रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed