{"_id":"613135998ebc3e5ad7330132","slug":"players-showed-stamina-in-wrestling-and-karate-competation-yamuna-nagar-news-knl81955836","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती और कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती और कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती की ओर से तेजली स्टेडियम में आयोजित खेल पखवाड़े के अंतर्गत वीरवार को कुश्ती और नेहरू पार्क के योगा हॉल में कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान कुश्ती के 25 किग्रा, 30 किग्रा , 35 किग्रा, 40 किग्रा, 45 किग्रा, 50 किग्रा एवं 55 किग्रा भार वर्ग में प्रदेशभर से पहुंचे 125 पहलवानों और कराटे में 90 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
कुश्ती के 25 किग्रा भाग वर्ग में केशव प्रथम, तनिश द्वितीय व हरमन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 30 किग्रा में रजत प्रथम, रोहन द्वितीय व अर्नव तृतीय, 35 किग्रा में इरफान प्रथम, इशांत द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 40 किग्रा में राहुल प्रथम, नीरज द्वितीय व कुणाल तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 45 किग्रा में मंयक प्रथम, अतुल द्वितीय व हंस तृतीय, 50 किग्रा में पुनीत प्रथम, राहुल द्वितीय व रितिक तृतीय और 55 किग्रा में शुभम प्रथम, साहिल द्वितीय व विशाल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उद्योगपति भारत अग्रवाल, खेल प्रमुख परमीत कुमार, कुश्ती कोच अमित कुमार एवं निश्चल कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।
वहीं दूसरी ओर नेहरू पार्क के योगा हॉल में कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लड़कियों के 10 वर्ष के आयु वर्ग व 33 किग्रा में गुरकीरत प्रथम, वृन्दाक्षि द्वितीय, पीहू और आराध्या तृतीय रही। 35 किग्रा में रिद्धि प्रथम, अनु द्वितीय, निकुल व रीत तृतीय रही। लड़कों के 33 किलो में यज्ञदेव प्रताप प्रथम, सक्षम द्वितीय, रियांश व एकांश तृतीय, 36 किग्रा में पुल्कित प्रथम, आयुष द्वितीय, रुद्रा व माधव तृतीय रहे। लड़कियों के 14 आयुवर्ग व 35 किग्रा में अनीता प्रथम, अमृता द्वितीय, राखी और पलक तृतीय, 40 किग्रा में कशिश प्रथम, अमृता द्वितीय, हर्षिता व समीक्षा तृतीय, 45 किग्रा में माही प्रथम, हर्षिल द्वितीय, राशी व सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के 14 आयु वर्ग व 33 किग्रा में युवराज प्रथम, आशीष द्वितीय, आयुष व अंकित तृतीय, 35 किग्रा में कबीर प्रथम, वासु द्वितीय, मुलीन और गुरजीत तृतीय, 40 किग्रा में प्रिंस प्रथम, दक्ष द्वितीय, तन्मय और मोहित तृतीय, 42 किग्रा में शिवम प्रथम, सार्थक द्वितीय, वीर और शिवांश तृतीय, 46 किग्रा में आर्यन प्रथम, देवांग द्वितीय, चेतन्य व सोहन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि असलम अंसारी ने विजेताओं को इनाम वितरित किए। इस दौरान क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उमेश प्रताप वत्स, प्रदेश कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, खेल प्रमुख विजय शर्मा, कुसुम देव, दीपक कुमार, डीके साहनी, जिला महासचिव सुमीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. शकुन गुप्ता एवं हाकम सिंह आदि उपस्थित रहे।