{"_id":"6685f7ce0555af3fbe080a9b","slug":"players-honored-in-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121425-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को गांव में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को गांव में किया सम्मानित
Thu, 04 Jul 2024 06:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खंड के गांव अजीजपुर कलां के अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा के खिलाड़ियों की ओर से जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों काे गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
पहलवान अखाड़े के कोच निखिल शर्मा ने बताया कि 23 से 24 जून तक तेजली खेल परिसर में जिला अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अखाड़े की ओर से विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने भाग लेकर स्वर्ण, रजत, कांस्य व जिला केसरी सहित अनेक खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में निखिल शर्मा ने जिला केसरी का खिताब हासिल किया। महिला वर्ग में गांव मलिकपुर बांगर की इशिता ने जिला केसरी खिताब जीता। लड़कों के जिला कुमार फ्री स्टाइल में गांव अजीजपुर के देवेंद्र कुमार, जिला कुमार की श्रेणी में हर्षित ने, लड़कियों के वर्ग में जिला कुमारी खिताब शगुन ने हासिल किया। इसके साथ-साथ अखाड़े के 18 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, चार खिलाड़ियों ने रजत पदक व तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल कर अपने गांव व माता-पिता का नाम चमकाया है। कोच निखिल शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा हासिल उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत व प्रशिक्षक के सही मार्ग दर्शन को जाता है। गांव में खिलाड़ियों का अखाड़े की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिला स्तर पर स्थान पाने वाले यह खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करेंगे।