फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players from the district won 11 medals at the state-level karate competition.

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Players from the district won 11 medals at the state-level karate competition.
प्राचार्य, कोच व स्टाफ सदस्यों के साथ पदक विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। डीएवी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जोनल स्तर की कराटे प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में 11 पदक अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग में भाविक ने स्वर्ण पदक और गुरनूर मोटन ने रजत पदक जीता है। लड़कियों की अंडर-14 में वंशिका ने रजत पदक हासिल किया जबकि शिवन्या, आरोही और दिव्यांशी सिंघाल ने कांस्य पदक जीते। लड़कियों की अंडर-17 आयु वर्ग में गुरदेव कौर व तमन्ना ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। झलक ने रजत व प्रीति ने कांस्य पदक जीता है। वहीं, लड़कों की अंडर-17 आयु वर्ग में विराज लल्लर ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग व मुकाबलों में अपनी तकनीक, फुर्ती और अनुशासन का प्रदर्शन किया। स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले छह खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से अब उनके सामने अगले स्तर पर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अध्यापिका नेहा वर्मा और राहुल के नेतृत्व में हिस्सा लिया है। स्कूल लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed