Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Players are upset due to lack of facilities in Tejli Sports Complex

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में सुविधाएं न होने से खिलाड़ी परेशान

Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Players are upset due to lack of facilities in Tejli Sports Complex
तेजली खेल परिसर। आर्काइव - फोटो : chineni news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले के खिलाड़ियों को करीब ढाई पहले पहले तीन बड़ी खेल परियोजनाओं की सौगात जल्द मिलने का दावा किया गया था। मंजूरी के बाद अब तक यह परियोजना अंधरे में भटक रही है। ऐसे में तेजली खेल मैदान में न तो 90 करोड़ रुपये में इन व आउटडोर खेल सुविधाएं मिल पाई हैं और न ही हॉकी के एस्ट्रोटर्फ, एथलेटिक्स के सिंथेटिक ट्रैक मिले हैं। सुविधाएं न होने से खिलाड़ी परेशान हैं।

इस परियोजना की घोषणा वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस समारोह पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। उन्होंने तेजली मैदान में खेल सुविधाएं बढ़ाने और अन्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए 90 करोड़ खर्च करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत खेल विभाग की ओर से पहले चरण में इंडोर खेलों के लिए तेजली खेल परिसर में विकास कार्य करवाए जाने थे। इससे जूडो, कबड्डी, ताइक्वांडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, आर्चरी, राइफल शूटिंग के खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर सकें।
विज्ञापन


दूसरे चरण में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वालीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन इत्यादि आउटडोर खेलों के लिए सुविधाएं मुहैया करवाई जानी थीं, परंतु परियोजना पूरी होना तो दूर अभी तक इसकी औपचारिकताएं भी पूरी नहीं हो पाईं हैं। इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। खिलाड़ी शहर के निजी खेल संस्थानों और दूसरे जिलों में अभ्यास के लिए जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजली में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी रजनीश, अभिषेक, प्रतीक, आयुष ने कहा कि सरकारी स्तर पर कई खेलों के मैदान, कोच व संसाधन नहीं हैं। ऐसे में चाहकर भी विभिन्न स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एथलेटिक्स व हॉकी के खिलाड़ी ज्यादा है, इसलिए एथलेटिक्स के सिंथेटिक ट्रैक व हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा मिलनी चाहिए।

सिंथेटिक ट्रैक मिला न हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान



तेजली खेल परिसर में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक वर्ष-2021 में मंजूर किया गया था। चार सौ मीटर और आठ लेन के सिंथेटिक ट्रैक में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक इत्यादि मैदान तैयार करने की योजना है। इसकी ड्राइंग पर स्वीकृति व 7.87 करोड़ रुपये अलॉट की प्रक्रिया पूरी है, परंतु धरातल पर काम नहीं शुरू हो पाया है। ऐसे ही हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान भी काफी समय पहले मंजूर किया गया था। इसका नौ करोड़ रुपये अनुमान भी तैयार हुआ, परंतु निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इससे दोनों खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास व बेहतर प्रदर्शन में परेशानी आ रही है।


परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए विभाग के प्रयास जारी हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। उनके प्रदर्शन में सुधार होगा। विभाग परियोजनाओं को जमीन स्तर पर लाने का प्रयास कर रहा है। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed