{"_id":"6841f3f0422524aef4030a94","slug":"plastic-is-a-threat-to-the-environment-rakesh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-138873-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरा : राकेश
Fri, 06 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापा में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर में हिंदी प्राध्यापक राकेश पांचाल ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, इस साल बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन यानी प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं इसकी थीम है। प्लास्टिक का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। प्लास्टिक प्रदूषण से जल, थल और वायु तीनों प्रदूषित होते हैं।
यह माइक्रो प्लास्टिक के रूप में मानव शरीर में प्रवेश कर नुकसान पहुंचाते हैं। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए आज स्कूली बच्चों को बरगद, पीपल, नीम व जड़ी-बूटियों वाले पौधे बांटे गए हैं।इस अवसर पर सुरेश वर्मा, रजनी देवी, राजेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।