Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plan to provide a gym for players

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों को जिम उपलब्ध कराने की योजना

Sun, 08 Nov 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Plan to provide a gym for players
तेजली खेल परिसर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही आवासीय फुटबॉल अकादमी में रह रहे खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतरीन सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसी कड़ी में खिलाड़ियों को जिम उपलब्ध कराने योजना है।
जिला खेल विभाग की ओर से अकादमी में खिलाड़ियों की दिनचर्या को बेहतर बनाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाओं का विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत अकादमी में बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। इसके अलावा खाली समय के सदुपयोग के लिए टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज जैसे इंडोर खेलों की व्यवस्था भी की जाएगी। सुविधाओं के विस्तार के लिए निदेशालय को मांग भेजी गई है।
विज्ञापन

तेजली खेल परिसर में खेल विभाग और जिला फुटबॉल संघ की ओर से आवासीय फुटबॉल अकादमी संचालित की जा रही है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 25 खिलाड़ी रहकर फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अकादमी में खिलाड़ियों को रहने, खाने और खेल प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की योजना केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि अकादमी के आवासीय माहौल को भी बेहतर बनाने की है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई, मनोरंजन और अन्य जरूरी गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। सुविधाओं के विस्तार से खिलाड़ियों को अकादमी में ही बेहतर माहौल मिल सकेगा और उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बाहर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अकादमी में मनोरंजन के लिए टीवी, जिम व अन्य सुविधाओं की मांग निदेशालय से की गई है। बजट मिलने पर सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed