{"_id":"6b05e0e03512d39e790b0824","slug":"pilgrim-accommodation-to-be-built-at-dera-baba-gopal-das-cm-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166630-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा बाबा गोपाल दास में बनेगा यात्री निवास : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा बाबा गोपाल दास में बनेगा यात्री निवास : सीएम
Wed, 25 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
साढौरा विधायक रेनू बाला को यात्री निवास के लिए मांगपत्र सौंपते लोग। स्वयं
- फोटो : File Photo
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कपालमोचन मेले में हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए श्री गुरु रविदास मंदिर, डेरा बाबा गोपाल दास में यात्री निवास बनाया जाएगा। इसके अलावा 10 शौचालय और स्नानागार का भी निर्माण होगा। साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ड्रोन शो के दौरान मंच से ही इस मांग को पूरा करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने विधायक की ओर से रखी गई एक अन्य मांग को भी पूरा करने का एलान किया। मंदिर चमारान सत्संग रविदास मंदिर, डेरा बाबा गोपाल दास कपालमोचन, व्यासपुर की ओर से सेवा राम, रिंकू नागरा, श्रीचंद और महिंद्र सिंह ने विधायक रेनू बाला को 10 से 20 कमरों का यात्री निवास बनाने का मांगपत्र सौंपा था।
इसमें बताया गया कि कपालमोचन मेले में हर साल करीब आठ से दस लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री गुरु रविदास मंदिर में भी ठहरते हैं। मंदिर में पक्के यात्री निवास की सुविधा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
मांगपत्र में बताया गया कि यात्री निवास की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को मेले के पांच दिनों के दौरान मंदिर परिसर में टेंट लगाकर ठहरना पड़ता है। इससे उन्हें कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए मंदिर परिसर में 20 कमरों का यात्री निवास, 10 शौचालय और स्नानागार बनाकर श्रद्धालुओं को ठहरने और दैनिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री की घोषणा पर मंदिर सभा के सदस्यों ने विधायक और मुख्यमंत्री का आभार जताया।