फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Piles of garbage mount in the city due to the sanitation workers' strike

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में बढ़े गंदगी के ढेर

Sun, 10 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage mount in the city due to the sanitation workers' strike
नगर निगम कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं और नालियां जाम होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के भूतपूर्व राज्य महासचिव जरनैल सिंह चनालिया ने कहा कि सरकार ने अभी तक राज्य कमेटी के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी फैल चुकी है और बदबू के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ठेकेदार द्वारा कूड़े की ट्रालियां बीच रास्ते में गिराई जा रही हैं।
विज्ञापन

इससे आम जनता को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार ने ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं तो उसके खिलाफ भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर इकाई प्रधान पपला, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कुमार, सचिव सुभाष, जनक राज, संजीत तिगरा, सनी, रमन वैध सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed