फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pigeon-flying: The desires of the youth are being cheated by showing them dreams

कबूतरबाजी : सपना दिखाकर ठगे जा रहे युवाओं के अरमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Pigeon-flying: The desires of the youth are being cheated by showing them dreams
यमुनानगर। पिछले कुछ समय से विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों में वृद्धि हुई है। युवाओं को रोजगार और विदेश में अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर ठगा जा रहा है। वर्ष 2024 में अब तक जिले में कबूतरबाजी के 72 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों की पड़ताल की। यमुनानगर में कबूतरबाजी के मामले समय समय पर सामने आते रहते हैं। युवाओं को झांसे में लेकर उनकी कमाई की रकम को ठग लिया जाता है।
विज्ञापन

पिछले दो साल में 143 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2024 में अब तक 72 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि, वर्ष 2023 में जिले में कबूतरबाजी के 71 केस दर्ज किए गए थे। हालांकि, कुछ मामलों में समझौता होने के कारण केस खत्म किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम पढ़े लिखे फंसते हैं झांसे में
पुलिस की माने तो ज्यादातर मामलों में कम पढ़े लिखे और बेरोजगार लोगों के साथ ठगी होती है। एजेंट बनकर उनसे संपर्क किया जाता है। इसके बाद विदेश में काम दिलाने और अधिक पैसा कमाने का झांसा दिया जाता है। जिस कारण ज्यादातर युवा पांच से 10 लाख रुपये देने को तैयार हो जाते हैं।

केस
रतनपुरा निवासी कुलदीप ने शहर थाना यमुनानगर में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह अपने भांजे को विदेश भेजना चाहते थे। इसके लिए करीब दो साल पहले वर्क वीजा के लिए एक व्यक्ति से बात हुई थी।
खर्च के तौर पर साढ़े सात लाख रुपये दे भी दिए थे। एजेंट ने कनाडा भेजने की बात कही थी। लेकिन, दो साल बाद भी उसे नहीं भेजा गया। एक सप्ताह पहले कूलदीप सिंह ने यमुनानगर शहर थाने में केस दर्ज कराया था।


फैक्ट फाइल
वर्ष 2023 में आए केस- 71
वर्ष 2024 में अब तक आए केस-72

वर्जन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
राजीव देसवाल, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed