फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Physiotherapy for needy patients will now be free

Yamuna Nagar News: जरूरतमंद मरीजों की अब मुफ्त होगी फिजियोथेरेपी

Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy for needy patients will now be free
फिजियोथैरेपी सेंटर का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री व मौजूद संचालक। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानी-सरगुन रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के तहत जरूरतमंद लोगों को निशुल्क फिजियोथेरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सिविल लाइंस जगाधरी में केंद्र शुरू किया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने केंद्र का शुभारंभ किया।
डॉ. विकास ने बताया कि केंद्र में न्यूरो रिहैबिलिटेशन, हड्डियों व जोड़ों की समस्याओं, खेल चोटों से उबरने और चलने-फिरने में परेशानी से संबंधित उपचार उपलब्ध होगा। रोबोटिक तकनीक और विशेषज्ञों की सहायता से मरीजों की जरूरत के अनुसार पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन

अश्विनी सिंगला ने बताया कि यहां मरीजों को आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पुनर्वास सेवाएं दी जाएंगी। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना जरूरी है। फिजियोथेरेपी और पुनर्वास सेवाएं मरीजों को दोबारा आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। निशुल्क उपचार की सुविधा से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र में जनकल्याण समिति के माध्यम से मानी-सरगुन निशुल्क नेत्र ज्योति अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक करीब 175 जरूरतमंद लोगों की आंखों में सफलतापूर्वक लेंस प्रत्यारोपण किया जा चुका है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए जगाधरी में फिजियोथेरेपी केंद्र शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed