फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Petrol pump will be installed in district jail like Kurukshetra: DGP

कुरुक्षेत्र की तरह जिला जेल में लगाया जाएगा पेट्रोल पंप : डीजीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump will be installed in district jail like Kurukshetra: DGP
Petrol pump will be installed in district jail like Kurukshetra: DGP - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। डीजीपी मोहम्मद अकील शनिवार को जिला जेल पहुंचे। यहां उन्होंने जेल एसपी संजीव पातड़ व अन्य अधिकारियों से स्टाफ से बातचीत की और कैदियों का हालचाल जाना। डीजीपी मोहम्मद अकील ने कहा कि कुरुक्षेत्र की तरह जिला जेल में भी पेट्रोल पंप लगाया जाएगा। इस योजना पर काम किया जा रहा है। जगह फाइनल करके ऑयल कंपनी से बातचीत की जाएगी और यहां पेट्रोल पंप लगाने का काम किया जाएगा। एनसीआर क्षेत्र की सोनीपत, झज्जर जेल में जैमर लगे हैं।
विज्ञापन

अब उन्हें 3जी से 4जी किया गया है। वहीं हाई सिक्योरिटी जेल रोहतक, गुड़गांव में भी 5जी जैमर लगाए जाने की योजना है। प्रदेश की जेलों में हारमोनियम कॉल ब्लॉक सिस्टम भी लगाया जा रहा है। जिससे कोई भी व्यक्ति वहां से बाहर कॉल नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय जेल में काफी समय से फर्नीचर बनाया जाता है। इस फर्नीचर को बेचने के लिए शोरूम बनाए जाएंगे। जिन कैदियों व बंदियों पर जेल अधिकारियों को विश्वास होगा, ऐसे कैदियों व बंदियों की ड्यूटी शोरूम में लगाई जाएगी। इसका मकसद यही होगा कि कैदी भी समाज की मुख्यधारा में आ सके। कैदियों व बंदियों को अपने परिजनों से बात करने के लिए प्रतिदिन 10 मिनट के लिए नेशनल इंटरनेशनल ऑडियो वीडियो कॉल की सुविधा दी जाती है। भविष्य में भी यह सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed