फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pet cow stolen, FIR registered against unknown

Yamuna Nagar News: पालतू गाय चोरी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Mar 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
Pet cow stolen, FIR registered against unknown
यमुनानगर। शहर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से एक महिला की पालतू गाय चोरी हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मी नगर कैंप वार्ड-26 निवासी अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने घर के बाहर एक काली रंग की गाय बांध रखी थी, जिसके मुंह और पैरों पर सफेद निशान थे। महिला के अनुसार 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उसकी गाय चोरी कर ले गए। गाय करीब 15 किलो दूध देती थी और उसी के सहारे वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद उसने आसपास तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी। महिला का कहना है कि उसके इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां भी नजर आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed