फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Person dies due to collision with unknown vehicle

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sun, 27 Oct 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Person dies due to collision with unknown vehicle
यमुनानगर। जन्म दिन की पार्टी से घर लौट रहे व्यिक्त की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह के समय व्यक्ति का शव नया बाईपास हाईवे पर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के जीजा की शिकायत पर जगाधरी सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जगाधरी क्षेत्र के भटली गांव निवासी रविंद्र ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को उसके बेटे का जन्मदिन था। जिसमें उसका साला सतपाल भी परिवार के साथ आया था। रात को पार्टी खत्म होने के बाद सतपाल के बच्चे घर पर ही रूक गए। जबकि, वह बाइक से घर के लिए रवाना हो गया था। देर रात को उसका फोन मिलाया तो उसका नंबर नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह को वह बच्चों को छोड़ने सतपाल के घर गांव कुलचन्दु गया। जहां पर सतपाल नहीं मिला। वापस लौटते समय नया बाईपास हाईवे से भटली ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यिक्त बाइक सहित गड्ढे में पता था। जब जाकर देखा तो वह सतपाल ही था। बताया जा रहा है कि देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके साले की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed