जगाधरी। एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में मंगलवार को एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस दौरान काॅलेज में समारोह करवाया गया। वहीं, बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बीबीए अंतिम वर्ष, बीसीए द्वितीय वर्ष ने बीसीए अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने पंजाबी, लोक गीत, वेर्स्टन, राजस्थानी व हरियाणवी गीतों पर नृत्य से समा रंगीन बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों की मॉडलिंग प्रतियोगिता करवाई गई। निदेशिका डाॅ. शैली गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य ध्यान में रखते काम करना चाहिए। इस दौरान एमबीए फाइनल आर्यन को मिस्टर तो महक को मिस फेयरवेल चुना गया। एमबीए फाइनल शिवम को मिस्टर व रुपाली को मिस ईव, एमबीए फाइनल मानिक को मिस्टर व नैंसी को मिस परफॉर्मर चुना गया। बीबीए फाइनल के उदय को मिस्टर व दीपिका को मिस फेयरवेल, बीबीए फाइनल के कृष्णा व अंशुल को मिस्टर और यशिका व महक को मिस ईव चनुा गया। इसी तरह बीबीए फाइनलसे वरदान व आदित्य को मिस्टर और कशिश को मिस परफॉर्मर चुना गया। बीसीए फाइनल से राघव मिस्टर व अमनप्रीत मिस फेयरवेल बनीं। बीसीए फाइनल से रितेश मिस्टर व वंशिका को मिस ईव चुने गए। वहीं, बीसीए फाइनल से अभिषेक यादव को मिस्टर और मनस्वी व वैष्णवी मिस परफॉर्मर बनीं।