{"_id":"65c93ee1fa558eda7803acd4","slug":"people-worried-due-to-stoppage-of-water-drainage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-113896-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पानी की निकासी ठप होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पानी की निकासी ठप होने से लोग परेशान
Mon, 12 Feb 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी के एफ ब्लॉक में गली के लोग पानी निकासी ठप होने से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि मामले में कई बार नगर निगम व जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग को शिकायतें दी गईं। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ।
निवासी ईशांत, संदीप राणा, यशपाल, पंकज खन्ना व शुभम ने बताया कि उनकी गली डीएवी पब्लिक स्कूल के बैक गेट के साथ लगती है। यहां कुछ घरों से सीवर के पाइप नालियों में जोड़ दिए गए हैं। साथ ही गली में सीवर सहित नालियां गंदगी से ब्लॉक है। जिनका गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गली में बह रहा है। साथ लगते खाली प्लॉट में भी जलभराव हो गया है।
इससे दुर्गंध व मक्खी-मच्छर की परेशानी हो रही है। साथ ही उन्हें बीमारी फैलने का भय है। इस बारे में कई बार नगर निगम व जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग को शिकायतें दी है, पर सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए मामले में सीएम के नाम शिकायत देने जा रहे हैं। उधर इस बारे में नगर निगम से सीएसआई हरजीत सिंह ने कहा कि मामले का पता करेंगे और जो भी नियमानुसार कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाएंगे।