{"_id":"65567accb66f2dc2a304b96a","slug":"people-were-cheated-of-rs-125-crore-by-pretending-to-double-it-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-9130-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से सवा करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से सवा करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
रुपये दोगुना करने का झांसा देकर देहरादून की चिटफंड कंपनी ने अपने ग्राहकों द्वारा लगाए गए एक करोड़ 25 लाख रुपये ठग लिए। जब जगाधरी की राजेश कॉलोनी से कंपनी का कार्यालय बंद हुआ तो लोगों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। अब जब लोग देहरादून कंपनी के अधिकारियों से अपने पैसे वापस मांगने जाते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। लोगों ने इसकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को दी। जिसके बाद पुलिस ने कंपनी के एमडी समेत पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कर लिया।
मंत्री अनिल विज को दी शिकायत में चाहड़वाला गांव निवासी अनिल कुमार, मानकपुर निवासी गुरदीप, गोलनपुर निवासी शिक्षा देवी तथा डहर अंबली निवासी इकबाल ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में बताया कि यूनाइटेड एग्रो लाइफ इंडिया लिमिटेड कंपनी देवऋषि एनक्लेव देहरा खास कोतवाली पटेल नगर देहरादून का एक कार्यालय जगाधरी की राजेश कॉलोनी में है। वह चारों उस कंपनी के 2014 से कस्टमर है। कंपनी के एमडी हसन हैदर अली, उसका भाई जावेद, भाई शहनवाज, अमान अंसारी तथा जगाधरी के ब्रांच मैनेजर उत्तर प्रदेश निवासी शिवबचन ने उन्हें आरडी तथा एफडी में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर उन्हें उन्हें कंपनी में रुपये निवेश करने के बारे में कहा। वह आरोपियों की बातों में आ गए। इस दौरान अनिल कुमार ने कंपनी में अपने साथियों से रुपये लेकर 18 लाख रुपये, गुरदीप ने 10 लाख रुपये, शिक्षा देवी ने 80 लाख रुपये तथा इकबाल ने साढ़े चार लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोपियों ने उन्हें जल्द ही पैसा दोगुना कर वापस करने का आश्वासन दिया। मगर आरोपियों ने आरडी व एफडी का समय पूरा होने पर भी रुपये दोगुना कर उन्हें वापस नहीं दिया। इसके बाद आरोपियों ने जून 2022 में जगाधरी से अपना कार्यालय अचानक बंद कर दिया। जब वह कार्यालय पहुंचे तो उन्हें कार्यालय का ताला लगा मिला। जब उन्होंने फोन पर आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ितों ने बताया कि जब वह आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगने के लिए देहरादून जाते हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। परेशान होकर उन्होंने शिकायत गृह मंत्री को दी। गृह मंत्री के आदेश पर पुलिस ने उक्त सभी लोगों पर केस दर्ज कर लिया।