{"_id":"662d8298ad2453811807b747","slug":"people-upset-due-to-incomplete-road-construction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-118105-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क का निर्माण अधूरा होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क का निर्माण अधूरा होने से लोग परेशान
Sun, 28 Apr 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। टेलीफोन एक्सचेंज रोड का निर्माण कार्य कई माह से अधूरा है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों की मानें तो निर्माण कार्य दो माह पहले शुरू हुआ, अभी तक पूरा नहीं हो पाया।
क्षेत्र निवासी संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश, मनीष, हैप्पी सिंगला, गगन, रमेश, शीशपाल, गुलशन ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज रोड का निर्माण कार्य पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने एक मार्च को नारियल फोड़कर शुरू कराया था। इसके बाद ठेकेदार ने पुरानी सड़क को उखाड़ दिया। दो महीने से रोड उखड़ा हुआ है, जिससे निकलना मुश्किल हो गया है। दिनभर यहां धूल उड़ती है। जिससे निवासियों व राहगीर परेशान हैं। रोड पर पड़े पत्थरों से हादसे की आशंका है।
ठेकेदार गौरव सैनी ने बताया कि रोड पर जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बीच में ही सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। यह काम धीमी गति से हो रहा है। जिस कारण रोड का निर्माण कार्य रुक गया है। जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग से एसडीओ रवि नायक ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। नगर पालिका अब रोड का निर्माण कार्य शुरू कर सकती है।