फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People troubled by the terror of monkeys blocked Radaur Road for 45 minutes

Yamuna Nagar News: बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने पौन घंटा जाम रखा रादौर रोड

Mon, 16 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the terror of monkeys blocked Radaur Road for 45 minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बंदरों के आतंक से परेशान जोड़िया नाका के निवासियों के सब्र का बांध टूट गया। यहां के बाशिंदों ने रविवार को रादौर रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों छोर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। करीब पौन घंटे बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सड़क जाम करने में बड़ों के अलावा महिला और छोटे बच्चे भी शामिल भी रहे। कोई भी वाहन साइड से न निकल सके, इस पर उन्होंने एक दूसरे की बाजू पकड़ चेन बना ली।
ऐसे में दोपहिया वाहन चालक भी जाम में फंस गए। बंदरों के आतंक से तंग होकर लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जाम की सूचना मिलने के बाद थाना फर्क पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की अपील की, परंतु नाराज लोग नहीं माने।
विज्ञापन

बाद में काफी माथापच्ची करने के बाद पुलिस ने उनकी समस्या को हल कराने का ठोस आश्वासन दिया। तब जाकर लोग मार्ग से उठे, इसके बाद यातायात दुरुस्त हुआ। जाम के दौरान जोड़िया नाका निवासी रोहित कुमार, रुदाराम, रमन, प्रिंस, मुकेश, राकेश, रवि, सोनिया, दीपा, बाला, पूजा ने बताया कि उनके क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका आतंक इतना बढ़ चुका है रि एरिया के 15 से 20 लोगों को बंदर काट चुके हैं। बंदरों के आतंक से परेशान होने पर लोगों को अपने घरों मं दुबक कर रहना पड़ रहा है।
 महिलाएं घर की छतों पर कपड़े तक नहीं सूखा पाती, बंदर वहां पहुंच कर कपड़ों के चिथड़े-चिथड़े कर देते हैं। सोनिया व दीपा ने बताया कि अभी तक बंदर घर की छतों तक सीमित थे, लेकिन अब वे घर अंदर तक पहुंच गए। परिवार का सदस्य इधर-उधर हुआ तो बंदर अंदर आकर फ्रिज तक खोल कर सामान को बिखेर देते हैं।

छत से गिर चुकी है महिला
लोगों ने बताया कि शिवानी नाम की महिला घर की छत पर कुछ काम के लिए गई थी। तभी बंदरों का झुंड वहां आ गया। शिवानी ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदरों ने उस पर ही हमला बोल दिया और उनसे बचने के चक्कर में वह छत से नीचे गिर गई, जिससे वह जख्मी हो गई। इसी तरह करीब 11 साल की बच्ची दीपा और आदिति को एक माह पूर्व बंदरों ने बाजू पर काट लिया था। जोड़िया नाका बाशिंदों का कहना है यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे हर रविवार को रादौर रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed