Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People staged a protest by lighting lamps in the potholes of a long-neglected road

Yamuna Nagar News: लंबे समय से बदहाल सड़क के गड्ढों में दीये जलाकर लोगों ने जताया विरोध

Thu, 12 Nov 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
People staged a protest by lighting lamps in the potholes of a long-neglected road
नेहरू पार्क के सामने सड़क पर बने गड्ढों में रखे गए दीये। संवाद - फोटो : kupwara news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भगत सिंह पार्क के पास लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत न होने से नाराज लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। लोगों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों के बीच दीये जलाकर नगर निगम प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया।
उनका कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। गहरे गड्ढों के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल भान ने आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क की समस्या को लेकर हरियाणा सरकार के मेरी सड़क एप पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि समस्या का समाधान किए बिना ही शिकायतें बंद कर दी जाती हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। इसी के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर बने गड्ढों में दीये जलाए। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश देने का प्रयास किया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब प्रशासन को सड़क के गड्ढे नजर नहीं आ रहे तो शायद दीयों की रोशनी में बदहाल सड़क दिखाई दे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिराग सिंघल, संजय राघव, रामनाथ बंसल और किशन सहित कई नागरिक मौजूद रहे। मेरी सड़क एप पर शिकायत दर्ज करवाने का उद्देश्य समस्या का समाधान करवाना है, न कि बिना काम हुए शिकायत बंद करवाना। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कागजों में नहीं, बल्कि काम करके होना चाहिए।
लोगों को शिकायत बंद होने का संदेश नहीं, बल्कि सड़क ठीक होने का परिणाम चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भगत सिंह पार्क के पास सड़क निरीक्षण करवाकर उसकी स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत करवाई जाए। वहीं, बिना जमीनी स्तर पर काम किए शिकायतें बंद करने के मामलों की जांच भी की जाए।

सड़कों की एप पर आने वाली शिकायतों का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश हैं। यदि ऐसा हुआ तो उसका पता किया जाएगा और निश्चत रूप से कार्रवाई की जाएगी। शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए काम किया जा रहा है। - सुमन बहमनी, महापौर यमुनानगर-जगाधरी।

नेहरू पार्क के सामने सड़क पर बने गड्ढों में रखे गए दीये। संवाद

नेहरू पार्क के सामने सड़क पर बने गड्ढों में रखे गए दीये। संवाद- फोटो : kupwara news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed