फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People showered flowers on the procession of Shrimad Bhagavad Gita, Yamunanagar

श्रीमद्भगवद गीता की शोभायात्रा पर लोगों ने बरसाए फूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
People showered flowers on the procession of Shrimad Bhagavad Gita, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गीता जयंती के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भगवद गीता की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन काली माता मंदिर से हुआ। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नाच गाकर खुशी मनाई। क्षेत्रवासियों ने श्रीमद्भगवद गीता की पालकी पर फूल बरसाए।
समिति के राज कुमार वर्मा, सतीश चुघ, हरीश ने बताया कि गीता में संपूर्ण वेदों का सार निहित है। गीता का ज्ञान हमें दुख, लोभ व अज्ञानता से बाहर निकालने की प्रेरणा देता है। गीता मात्र ग्रंथ न होकर अपने आप में एक संपूर्ण जीवन है। गीता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। लोकप्रियता में इससे बढ़कर कोई दूसरा ग्रंथ नहीं है। गीता में अत्यंत प्रभावशाली ढंग से धार्मिक सहिष्णुता की भावना को भी प्रस्तुत किया गया है, जो भारतीय संस्कृति की एक विशेषता है।
विज्ञापन

गीता के अनुसार हमें साधारण जीवन के व्यवहार से घृणा नहीं करनी चाहिए। इच्छाओं का दमन करना चाहिए, अहंकार को नष्ट करना चाहिए। मौजूदा युग में विश्व का प्रत्येक देश परमाणु युद्ध की विनाशता से भयभीत है। ऐसे में गीता का उपदेश हमारा मार्गदर्शन करता है। गीता के मार्गदर्शन से मनुष्य जीवन को सुखमय और आनंदमय बना सकता है। गीता शास्त्र का श्रवण व पढ़ने वाला हर प्राणी सभी प्रकार के पाप से मुक्त हो जाता है। इस दौरान रमेश मेहंदीरत्ता, राज कुमार, पंकुश खुराना, अशोक झाम, कुलदीप सिंगला, विपिन सिंगला, सरपंच चंद्रमोहन, कुलदीप मंगला, हरीश मेहंदीरत्ता, सुभाष गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed