फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People's group descended from Gudiya to protest against the cruelty

गुडिया से दरिंदगी के विरोध में उतरा जन समूह, निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
People's group descended from Gudiya to protest against the cruelty
दिल्ली में नौ साल की गुड़िया से हैवानियत और उसकी हत्या को लेकर लोगों में रोष है। बुधवार को सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय के सामने पार्क ने भारी संख्या में नगरपालिका, सर्व कर्मचारी संघ, सीआईटीयू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, जनवादी महिला किसान सभा व अन्य संगठनों के दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुए। यहां से सभी ने रेलवे रोड पर तख्तियों, बैनर व झंडे के साथ जलूस निकाला। यहां से सभी लोग रोष मार्च में नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री के नाम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। यहां से रोष मार्च लघु सचिवालय पहुंचा। जहां उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपा। वहीं संघ ने 130 नाला सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस न लेने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि यदि कर्मचारियों को बहाल नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा उठान गाड़ी चालकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन को इसमें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसकी अध्यक्षता उपप्रधान जनकराज ने की। जबकि संचालन सचिव प्रवेश परोचा ने किया। कार्यक्रम में नगरपालिका राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, पॉवर कॉर्पोरेशन के राज्य महासचिव नरेश कुमार, किसान सभा जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान ने कहा आए दिन हत्या, बलात्कार, दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिस कारण आम आदमी, गरीब व दलित लोग डर के साय में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुड़िया के जलती चिता से अवशेष निकाले और पुलिस में माता पिता ने शिकायत की। परंतु पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाए बचाने का प्रयास किया। माता पिता को एक रात हवालात में बंद रखा। लोगों के विरोध करने पर माता पिता को रिहा किया गया। इस दौरान एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, सीटू कोषाध्यक्ष, रामकुमार कांबोज, विनोद त्यागी, राजबीर पिंडोरा, सोमनाथ, जरनैल सिंह चनालिया, जनवादी महिला से सोमती, पब्लिक हेल्थ से अशोक कुमार, राजकुमार धारीवाल, गुलजार अहमद, राजबाला, कमलेश, पपला, संजय, रमन, रोहताश, रिंकू कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed