{"_id":"6a31a47051372e8ce503cf81","slug":"people-raised-issues-at-the-public-hearing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157917-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जनता दरबार में लोगों ने उठाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जनता दरबार में लोगों ने उठाईं समस्याएं
Wed, 17 Jun 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
जनता दरबार के दौरान लोगों की शिकायतें सुनतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छछरौली एसडीएम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनता दरबार में लोगों ने सफाई व्यवस्था में सुधार, बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा पंचायती भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। मेयर ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। जन कल्याण शिविर में अधिकारियों ने बताया कि छछरौली क्षेत्र में अब तक 550 सौर ऊर्जा कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि की सराहना करते हुए मेयर ने सौर ऊर्जा को पर्यावरण संरक्षण और बिजली बचत का प्रभावी माध्यम बताते हुए लोगों से इसे अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के उपरांत मेयर ने राजीव गांधी खेल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम जसपाल सिंह, नायब तहसीलदार आनंद रावल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।