फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People of Vishnu Garden Extension will go to court

Yamuna Nagar News: विष्णु गार्डन एक्सटेंशन के लोग जाएंगे अदालत

Sat, 23 Mar 2024 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Mar 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
People of Vishnu Garden Extension will go to court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। विष्णु गार्डन के पास कॉलोनी में काटे गए प्लाटों पर जिला नगर योजनाकार ने कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए वह मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। विष्णु गार्डन के लोगों ने इसकी शिकायत डीटीपी से की है। वहीं विष्णु गार्डन एक्सटेंशन के लोगों का आरोप है कि अवैध कॉलोनी को वैध करने के लिए ही उनकी कॉलोनी के बड़े हिस्से को 20 साल बाद अवैध कर दिया गया है। अब उन्हें कलेक्टर रेट के हिसाब से पांच प्रतिशत राशि जमा कराने को कहा जा रहा है। लोगों ने इसके लिए कोर्ट में केस दायर करने की बात कही है।
विष्णु गार्डन के साथ जो कॉलोनी काटी गई है उसमें तीन तरफ से एंट्री है। तीनों ही तरफ गेट लगा दिए गए हैं। कॉलोनी में जिन लोगों ने प्लॉट खरीदे हैं उन्होंने भी ईंटों की दीवारें खड़ी करके उनके ऊपर सीमेंट के शेड डाल दिए हैं। ऐसा इसलिए ताकि जब अधिकारी कार्रवाई करने के लिए आएं तो उन्हें ज्यादा नुकसान न हो। पीने के पानी के कनेक्शन भी कर दिए गए। पानी की सप्लाई के लिए एक ट्यूबवेल भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विष्णु गार्डन के लोगों का कहना है कि जिस कॉलोनी में लोगों ने प्लॉट खरीदे हैं पहले उन्हें भी नहीं पता था कि यह अवैध है। प्रॉपर्टी डीलरों ने विष्णु गार्डन के खसरा नंबर पर इसकी रजिस्ट्री कराई। लोगों ने अब अपने प्लॉटों में घटिया क्वालिटी की ईंटों की दीवारें खड़ी करके ऊपर शेड डाल दिए हैं। क्योंकि उन्हें भी पता है कि जल्द ही कॉलोनी पर कार्रवाई होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग जगाधरी के एक्सईएन सौरभ अहलावत का कहना है कि बिना अनुमति के इस तरह से कोई भी ट्यूबवेल नहीं लगा सकता। साथ ही पानी की भी जांच की जाएगी की वह पीने लायक है या नहीं। बिना अनुमति पानी व सीवरेज के कनेक्शन देना गलत है। वह मौके पर जाकर जांच करेंगे। जिसने भी ऐसा किया है उस पर कार्रवाई करेंगे।
अवैध है कॉलोनी : सब्बरवाल
नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर विकास सब्बरवाल का कहना है कि विष्णु नगर एक्सटेंशन से आगे जो कॉलोनी काटी गई है वह अवैध है। विष्णु गार्डन तक ही कॉलोनी वैध है। इसकी जांच कराई जा रही है।

जल्द ही कार्रवाई की जाएगी : देसराज
जिला नगर योजनाकार देसराज पचिसिया का कहना है कि विष्णु गार्डन के पास कॉलोनी में अवैध रूप से प्लॉट काटे जाने की सूचना मिली है। वह मौके पर निरीक्षण करेंगे। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed