फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People of Shyam Sundar Puri are providing food to 800 needy people

श्याम सुंदर पुरी ने 800 जरूरतमंदो तक पहुंचाया खाना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
People of Shyam Sundar Puri are providing food to 800 needy people
भोजन के पैकेट तैयार करते कॉलोनी वासी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर श्याम सुंदर पुरी के लोग अपने एरिया के 800 जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन बनाने और उन तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शक्ति केंद्र प्रमुख प्रदीप मित्तल ने बताया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल की अध्यक्षता में यह सब कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही शिक्षा मंत्री के दिशा निर्देश प्राप्त हुए उन्होंने अपने पूरे एरिया के ऐसे लोगों की सूची तैयार की जिनके पास दो वक्त का खाना नहीं मिल रहा था और सभी स्थानीय लोगों ने मिलकर यह प्रण लिया कि वह उन सब लोगों तक खाना बनाकर पहुंचाएगे। सभी लोगों ने मिलकर यह शुभ कार्य शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने राशन देकर सहयोग किया तो कुछ लोग अपना कीमती समय देकर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में राम कुमार धीमान, हरिओम राणा, शशीकांता, सोनिया यादव, मनीषा सैनी, राधा रानी, संगीता, किरण, नीरज राणा, जय कुमार, गगन गुप्ता की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed