फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People flocked to corporation offices to avail the interest waiver scheme.

Yamuna Nagar News: निगम कार्यालयों में ब्याज माफी योजना का लाभ लेने उमड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
People flocked to corporation offices to avail the interest waiver scheme.
यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स पर सरकार की शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए नगर निगम कार्यालयों में शनिवार को दिनभर लोगों की भीड़ रही। योजना की अंतिम तिथि 30 जून नजदीक आने से बकायादार टैक्स जमा करवाकर ब्याज माफी का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा को देखते हुए अवकाश के बावजूद नगर निगम के तीनों कार्यालय खुले रहे। निगम प्रशासन ने घोषणा की है कि रविवार और सोमवार को भी कार्यालय और नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही नागरिक सुविधा केंद्रों पर टोकन लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने अपनी बारी का इंतजार कर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया। इसके साथ ही एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) से जुड़े मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया। जिन प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी आईडी में तकनीकी या लिपिकीय त्रुटियां थीं, उन्हें भी मौके पर दूर किया गया। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि 30 जून तक सरकार की एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी और नियमानुसार पूरा बकाया टैक्स ब्याज सहित वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार अवकाश को देखते हुए नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए शनिवार, रविवार और सोमवार को भी निगम कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। मेयर ने सभी प्रॉपर्टी धारकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते अपना बकाया टैक्स जमा करा दें। यदि किसी की प्रॉपर्टी आईडी में कोई त्रुटि है तो उसे तत्काल ठीक कराकर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 30 जून के बाद किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी और पूरे ब्याज के साथ टैक्स की वसूली की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed