{"_id":"651c6a15c4790a56b10543a7","slug":"people-felt-earthquake-tremors-twice-a-day-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-6848-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लोगों ने दिन में दो बार महसूस किए भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लोगों ने दिन में दो बार महसूस किए भूकंप के झटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लोगों ने मंगलवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए। लोग घबरा कर अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। काफी देर तक भी लोगों ने घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। भूकंप आने की सूचना लोगों ने सोशल मीडिया व मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे के साथ साझा की।
शहर निवासी विकास, संजीव, गुलशन ने बताया कि मंगलवार को सुबह और दोपहर को दो बार उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए। जहां वह बैठे थे उन्हें अपने आसपास कंपन सी महसूस हुई। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया। बाद में लोगों ने भूकंप का शाेर मचाया तो वह बाहर भागे। कुछ सेकेंड के लिए ही झटका लगा। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे। पहले तो यह मन का बहम लगा। बाद में लोगों ने बताया कि भूकंप एक बार फिर से आया है। भूकंप के कारण लोगों में दहशत देखी गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर की और अपने जान पहचान वालों को भी फोन करके उनके बारे में जानकारी ली।