फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People created uproar against illegal collection of royalty at government check post

Yamuna Nagar News: सरकारी नाके पर रायल्टी की अवैध वसूली के खिलाफ लोगों का हंगामा

Fri, 29 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
People created uproar against illegal collection of royalty at government check post
नाके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। घाड़ क्षेत्र के मुगलवाली व सुल्तानपुर में खनन विभाग द्वारा लगाए गए नाकों पर अवैध रूप से रायल्टी वसूलने के आरोप लग रहे हैं। जबरन रायल्टी वसूले जाने के विरोध में कई गांवों के लोग सुल्तानपुर में लगे नाके पर पहुंच गए और नारेबाजी की। लोगों की भीड़ को देख नाके पर रायल्टी वसूल रहे तीन कर्मचारी वहां से भाग निकले।
इतना ही नहीं नाके पर तैनात ग्राम सचिव गार्ड भी नदारद मिले। ऐसे में नाकों पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सरकारी नाके पर प्राइवेट लोगों द्वारा रायल्टी वसूले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। रणजीतपुर चौकी प्रभारी रमन कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने क प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों काे मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। थाना व्यासपुर एसएचओ कुलदीप सिंह ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण संजू, बिल्ला, राम सिंह, बलवान, रजत कुमार, साहब सिंह, संजीव कुमार, बलदेव सिंह सहित अन्य ने बताया कि मुगलवाली व सुल्तानपुर में लगे खनन विभाग के नाके पर सरकारी कर्मचारियों के साथ रायल्टी कंपनी के लोग दिनरात मौजूद रहते है। नाकों पर पुलिस, अधिकारियों व माइनिंग गार्ड की ड्यूटी होने के बाद भी ठेकेदार के आदमी नाकों से गुजर रहे खनन सामग्री के वाहनों के बिल चैक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी रजिस्टर में एंट्री करते है। गाड़ियों के नंबर नोट करके सरेआम वसूली भी की जाती है। वह अपने जान पहचान वालों के खनन सामग्री के भरे वाहनों को निकालते रहते हैं। जब वह सुल्तानपुर नाके पर पहुंचे तब नाके पर पुलिस के साथ तीन प्राइवेट लोग भी बैठे थे। नाके पर चार ग्राम सचिव व एक माइनिंग गार्ड की भी ड्यूटी होती है लेकिन वह नदारद थे।
जब नाके पर मौजूद पुलिस कर्मी से बैठे हुए लोगों के बारे पता किया तो वह टाल मटोल करने लगे। उनके साथ रायल्टी वसूल रहे व्यक्ति ने अपना नाम महीपाल बताया। वह कहने लगा कि उसे यमुनानगर की एक रायल्टी कंपनी ने बिठाया हुआ है। वह दिन-रात शिफ्टों में नाकों पर बैठते हैं। जब उसे बताया गया कि रायल्टी तो बंद है तो कहने लगा कि वह तो केवल गाड़ियों के नंबर लिखते हैं। जब लोग नाके पर रखे रजिस्टर से वाहनों की एंट्री की जांच करने लगे तो वहां तैनात पुलिस कर्मचारी ही रजिस्टर और स्टॉप लेकर वहां निकल लिए।
हंगामे के बाद नाके पर पहुंचे माइनिंग गार्ड

रणजीतपुर क्षेत्र में किसी भी रायल्टी का ठेका नहीं हुआ है। 15 सितंबर तक रायल्टी पूर्ण रूप से बंद है। पुलिसकर्मी के स्टॉप को अपनी जेब में रखने और रजिस्टर छिपाने का मौजूद लोगों ने विरोध किया। जब हंगामा हुआ तो थाेड़ी देर में नाके पर माइनिंग गार्ड बलकार सिंह व मुगलवाली नाके के गार्ड नारायण सिंह भी पहुंच गए। जब उनसे रजिस्टर में वाहनों की एंट्री और नाके पर बैठे प्राइवेट लोगों के बारे में पूछा गया तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था।


नाके पर निजी व्यक्ति मिला तो कार्रवाई : थाना प्रभारी

मौके पर पहुंचे थाना व्यासपुर प्रभारी कुलदीप सिंह बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आज ही आया है। अब यदि कोई नाके पर प्राइवेट व्यक्ति बैठा मिला तो ग्रामीण उनकी वीडियो बनाकर उन्हें दे सकते हैं। वह जांच करेंगे की नाकों पर प्राइवेट आदमी कैसे बैठे हुए है। यदि अब कोई अवैध रूप से नाके पर बैठा पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed