फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People caught two criminals who were running away after snatching mobile phone.

Yamuna Nagar News: मोबाइल छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा

Thu, 18 Apr 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Apr 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
People caught two criminals who were running away after snatching mobile phone.
यमुनानगर। सदर जगाधरी के मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी के बाहर सैर कर रहे कर्मी का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपटने का प्रयास किया। जब वह भागने लगे तो आसपास के लोगों ने दोनों को दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला भागलपुर के गांव लकड़ाकूल निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बालाजी ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करता है। रात को वह खाना खाकर कंपनी के बाहर टहल रहा था। कंपनी के कई अन्य कर्मी भी सैर कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए। उन युवकों ने उसके लोअर की जेब से मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। हिम्मत कर उसने बाइक को धक्का दे दिया। जिससे बाइक सवार दोनों बदमाश नीचे जा गिरे। शोर मचाने पर आसपास सैर कर रहे कर्मी एकत्र हो गए और दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान तेलीपुरा निवासी उस्मान व विजय उर्फ गंजा के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि यह आरोपी अक्सर यहां घूमते रहते हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed